logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

NIT Budget 2025: सभापति संजय मीणा ने 912.12 करोड़ का बजट किया पेश, विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च होगा 791.26 करोड़


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका के बाद शहर की दूसरी और प्रमुख बॉडी नागपुर सुधार प्रन्यास ने 2025-2026 का अपना वार्षिक बजट पेश कर दिया। मंगलवार को सदर स्तिथ एनआईटी मुख्यालय में आयोजित बैठक में सभापति संजय मीणा ने 912.12 करोड़ का बजट पेश किया। एनआईटी ने अपने बजट में 572/1900 ले आउट के विकास के लिए 205 करोड़ रूपए के खर्च का प्रावधान किया है।

नागपुर सुधार प्रन्यास को उम्मीद है की ओपनिंग बैलेंस के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1507.79 करोड़ रूपए की आय होगी।  जबकि 1405.13 करोड़ रूपए विभिन्न विकास योजनाओ में खर्च किये जायेंगे। एनआयटी ने गुंठेवाड़ी से 60 करोड़ रूपए की आय को अपेक्षित रखा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल गुंठेवाड़ी छह करोड़ की कमी आई है। जबकि 572/ 1900 ले आउट के विकास के लिए 205 करोड़ रूपए के खर्च का प्रावधान किया है।

इसी के साथ एनआयटी ने अलग-अलग योजनाओ के माध्यम से 791.26 करोड़ से अधिक के खर्च का प्रावधान किया गया है। सीमेंट और बिटुमिन की सड़क बनाने के लिए 70 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे। नागपुर सुधार प्रन्यास ने खेल के मैदानों के विकास के लिए बजट में बड़ा हिस्सा रखा है। एनआईटी ने खेल मैदानों के विकास के 150 करोड़ का प्रावधान किया है।