logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गडकरी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- सावरकर का संदेश घर घर पहुंचने के लिए धन्यवाद


नागपुर: वीर सावरकर को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। राहुल गांधी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोला हुआ है। भाजपा लगातार कांग्रेस से माफी की मांग कर रही है। इसी बीच केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राहुल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, हमे राहुल गांधी का धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि अगर वह सावरकर को लेकर नही बोलते तो आज हम उनके विचारों को घर-घर नहीं पहुंचा पाते।

शिंदे-फडणवीस सरकार राज्य भर में सावरकर गौरव यात्रा निकाल रही है। इसी के मद्देनजर नागपुर में भी यात्रा निकाली गई। शहर के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से यह यात्रा निकली और शंकर नगर चौक स्थित सावरकर मूर्ति के पास समाप्त हुई। इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया। जहां बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने यह बात कही।