logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का 67वां जन्मदिन आज, बधाई देने वालों का लगा तांता


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज सोमवार को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रशंसक, पार्टी कार्यकर्ता सहित देशभर के लोग गडकरी को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई देते हुए कहा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।  उन्होंने भारत के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान देकर एक अनुभवी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी है। योगी ने एक्स पर लिखा, "भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, लोकप्रिय राजनेता, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! विघ्नहर्ता, श्री सिद्धिविनायक से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना है।"

चार जून को आएगा परिणाम

गडकरी को भाजपा ने तिसरी बार नागपुर लोकसभा सीट से उतारा है। वहीं पश्चिम नागपुर विधायक विकास ठाकरे कांग्रेस की टिकट पर गडकरी को चुनौती दे रहे हैं। पहले चरण के तहत सीट पर मतदान हो चुका है। गडकरी ने जहां इस चुनाव में पांच लाख पर का नारा दिया है, वहीं कांग्रेस उलटफेर का दावा कर रही है।