logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

उत्तर नागपुर में कोई भी खड़ा हो हजारों वोटो से जीतेगा, विकास ठाकरे ने बिना नाम लिए नितिन राउत पर हमला, कहा- मुझे हराने नेताओं को उतारा


नागपुर: नागपुर कांग्रेस में भले ही सब कुछ सामान्य होने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पश्चिम नागपुर के विधायक विकास ठाकरे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नितिन राउत के बीच चल रही सियासी खींचतान ने नया मोड़ ले लिया है। ठाकरे ने बिना नाम लिए नितिन राउत पर तीखा हमला बोला। ठाकरे ने आरोप लगाया कि,उन्हें हराने के लिए राउत ने पूरी ताकत झोंक दी गई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर नागपुर में कांग्रेस किसी को भी उम्मीदवार बना दे, वह चुनाव जीतकर आ जाएगा। साथ ही ठाकरे ने पिछले 13 वर्षों के दौरान पार्टी के कुछ नेताओं पर सहयोग न करने और समर्थन से दूर रहने का भी आरोप लगाया।

दरअसल, शनिवार को नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडदे के पदग्रहण कार्यक्रम का आयोजन शहर के देशपांडे सभागृह में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश किया। पार्टी के तमाम गुट इस दौरान एक मंच पर दिखाई दिए। सतीश चतुर्वेदी, विकास ठाकरे, कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे, विधायक अभिजीत बंजारी, पूर्व विधायक अनीस अहमद सहित सैंकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभी एक साथ बैठे बल्कि, आगे भी एक साथ रहने का भरोसा दिया। 

इस दौरान बतौर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने अपनी बात रखी। जहां उन्होंने केंद्रीय नेताओं के सामने बीते 12 साल की पूरी भड़ास निकाली। ठाकरे ने अपने भाषण में पार्टी बिना नाम लिए नितिन राउत पर जोरदार और तीखा हमला बोला। ठाकरे ने कहा कि, पार्टी के अंदर कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित बड़े नेता शहर की कोई इज्जत नहीं करते थे। उन्होंने आगे कहा कि, महाविकास आघाड़ी की सरकार रहते हुए एक मंत्री ने मुझे समाप्त करने के लिए यहां रोजाना रैली कर रहे थे। तीन साल से एक नेता को खड़े करने का प्रयास कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि, यही नहीं अमरावती से एक महिला आती थी वह सभा करती थी। यवतमाल से शिवाजीराव मोघे आते थे मेरे खिलाफ लगातार बैठके सभा आयोजित की जाती थी। जिससे मुझे समाप्त किया जा सकें। वहीं जब मैं पूछूं तो कोई जवाब नहीं।

ठाकरे ने उत्तर नागपुर विधानसभा सीट पर अगर कांग्रेस किसी को भी उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ा दें तो उम्मीदवार 50 हजार से मैदा वोटों से चुनाव जीत किया। ठाकरे ने आगे कहा कि, जिन्होंने मुझे समाप्त करने का प्रयास किया आज वह खुद समाप्त हो गए। 

यहां नहीं ठाकरे ने अपने सभी नेताओं को सहयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया।