logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

"गांधी चौक नहीं, अम्मा चौक?" नामकरण और स्मारक पर बवाल तेज, काँग्रेस का मनपा आयुक्त को निवेदन


चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर में एक नया विवाद सामने आया है। यहां के स्थानीय भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार की दिवंगत मां अम्मा जोरगेवार की स्मृति में शहर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले गांधी चौक में एक स्मारक बनाया जा रहा है। यह स्थान नगर निगम की सात मंजिला इमारत के ठीक बगल में है।

कहा जा रहा है कि अम्मा जोरगेवार इसी स्थान पर बांस की टोकरियां बेचकर अपना गुजारा करती थीं। इसी भावनात्मक मुद्दे को सामने रखकर इसी जगह स्मारक निर्माण किया जा रहा है इस चौक का नाम बदलकर "अम्मा जोरगेवार चौक" करने का प्रस्ताव नगर पालिका को दिया गया था, जिसे कागजी कार्रवाई के बाद मंजूरी भी दे दी गई। इसके बाद स्मारक का निर्माण शुरू कर दिया गया। अब स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने इस अवैध स्मारक निर्माण का विरोध किया है और इस संबंध में शिकायतें भी दर्ज कराई हैं।

चंद्रपुर शहर कांग्रेस ने इस मुद्दे पर नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन किया है और स्मारक तथा चौक के नामकरण के प्रस्ताव का तीव्र विरोध जताया है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मनपा आयुक्त से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

इस पर आयुक्त ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि यह अवैध स्मारक तोड़ दिया जाएगा। यदि नगर पालिका ने चौक को पूर्ववत नहीं किया, तो कांग्रेस ने इससे भी बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।