logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हमारी सरकार के दौरान कोई भी प्रोजेक्ट राज्य से नहीं गया बाहर: उदय सामंत


नागपुर: राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान विदर्भ में हुए निवेश पर जानकारी देते हुए कहा कि मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर कल गढ़चिरौली में हजारों रुपये का निवेश होगा. 

उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में श्वेत पत्र की घोषणा की गई है और जिन तीन परियोजनाओं को लेकर बोला जा रहा है, वह परियोजना हमारे पास से नहीं गुजरी है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के दौरान कोई भी प्रोजेक्ट राज्य से बाहर नहीं गया.

सामंत ने कहा, “मैंने तीन महीने पहले ही कहा था कि सबूत पेश किये जाने चाहिए. लेकिन किसी के पास वो सबूत नहीं है.” मराठा आरक्षण को लेकर सामंत ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी गई है. उदय सामंत ने कहा कि हम मराठा समुदाय को आरक्षण देंगे और स्थायी आरक्षण देंगे. 

विधानसभा सत्र को लेकर मंत्री ने कहा कि अयोग्यता का विधानसभा सत्र से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने ने कहा कि शीतकालीन सत्र जिस तरह नागपुर होता है, वैसे ही आयोजित होगा.