logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

विधानसभा में पहले दिन नहीं हुआ कोई कामकाज, कल तक के लिए सभा की कार्यवाही स्थगित


नागपुर: आज राज्य की उपराजधानी नागपुर में शीतकालीन सत्र का पहला दिन विपक्ष के हंगामे के साथ शुरू हुआ और इसके कुछ ही देर बाद जल्द ही समाप्त भी हो गया वहीं, विधान सभा में पहले दिन कोई कामकाज नहीं हुआ और सभा समाप्त हो गई सभा की सभी कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई है सभा के दौरान सरकार की ओर से पांच सरकारी विधेयक पेश किये गये सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार द्वारा पेश किया गया स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया गया

महाराष्ट्र विधानमंडल के  सहित सत्र के पहले दिन विधान सभा में कोई कामकाज नहीं हुआ। शीतसत्र में सरकार मुंबई से उपराजधानी नागपुर आती है। वैसे तो इस बार २ सप्ताह के अधिवेशन में मात्र १० दिन ही सदन में कामकाज होगा। जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के साथ ही सदन के पटल पर ९ विधेयक और अध्यादेश भी पेश किये जायेंगे। लेकिन अधिवेशन के पहले दिन तो विधान सभा में बिना किसी कामकाज से कार्यवाही स्थगत कर दी गई। विपक्षी दल  किसानों के मुद्दे और उनकी समस्याओं को लेकर काफी उग्र दिखे। विपक्ष का विधान भवन में  हंगामा देखने को मिला। 

वैसे विधान सभा में पहले दिन गृह मंत्री व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में महाराष्ट्र कैसीनो (नियंत्रण और कराधान) विधेयक पेश किया। इस बिल के तहत सट्टेबाजी, कैसीनो, जुआ,  लॉटरी या ऑनलाइन गेम को प्रतिबंधित  करने के लिए विनिमय  तैयार जाएंगे।

इसके साथ ही वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में चिटफंड महाराष्ट्र संशोधन विधेयक पेश किया, इन दोनों विधेयक पर ज्यादा चर्चा नहीं पाई। विधान सभा में पहले दिन  महज कुछ देर के कामकाज के बाद सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई। अब सदन की कार्यवाही  शुक्रवार सुबह  शुरू होगी।