logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आज से दाखिल किए जाएंगे नामांकन, इस बार 100 की जगह 500 रुपये के स्टांप पर जमा करना होगा शपथ पत्र


नागपुर: विधानसभा आम चुनाव में जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी तैयारी में जुट गये हैं. आज मंगलवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. चुनाव लड़ने के इच्छुक कई उम्मीदवारों में से किसी एक की उम्मीदवारी दाखिल होगी, इस पर सबकी नजर रहेगी.

जिले के चुनाव रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में नामांकन स्वीकार करने की प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है. राज्य में 20 नवंबर को सभी सीटों पर मतदान होगा. उसके लिए, उम्मीदवारी आवेदन दाखिल करने की प्रक्रिया आज मंगलवार, 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है. 

उम्मीदवारी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर तक है. उम्मीदवार जिले के संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन निर्णय अधिकारी कार्यालय में निर्धारित अवधि में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

पिछले चुनावों में उम्मीदवारों को नामांकन फॉर्म के साथ 100 रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र जमा करना होता था. लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में नामांकन फॉर्म जमा करते समय उम्मीदवारों को 500 रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र जमा करना होगा. सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में नामांकन फॉर्म बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं.