logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

अब क्या स्टाम्प पेपर पर लिखकर दूँ, पत्रकारों पर भड़के अजित पवार ने पूछा सवाल


मुंबई: अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने और एक बार फिर राज्य में सियासी भूचाल आने की चर्चाएं पिछले कुछ दिनों से जोरों पर हैं। पिछले कुछ दिनों से तमाम चर्चाएं चल रही थीं कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने एकनाथ शिंदे समेत 16 विधायकों को अयोग्य करार दिया तो अजित पवार विकल्प होंगे। लेकिन अजित पवार ने इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। अजित पवार ने कहा है कि ऐसी किसी भी खबर में कोई सच्चाई नहीं है। इसी के साथ यह भी सवाल पूछा कि, अब क्या स्टाम्प पेपर में लिख कर दें?

अब क्या स्टाम्प पेपर पर लिखकर दूँ?

मुंबई में विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा, “यह बताया गया कि मैंने नागपुर से बात नहीं की। लेकिन किसी ने यह नहीं बताया कि कांग्रेस के बालासाहेब थोरात भी नहीं बोले थे। नागपुर में हमने तय किया था कि दो लोग बोलेंगे। इसलिए हमने वह फैसला लिया। लेकिन अजित पवार ने मीडिया से ये भी सवाल किया है कि जो नहीं बोला उसकी खबर क्यों लगा रहे हो? आप लोगों का इतना प्यार क्यों आरहा है?”

पवार ने कहा, “मैंने ट्विटर से वॉलपेपर हटा दिया? इसकी भी खबर भी आप लोग करते हैं। यह मत करो!” अजित पवार ने यह भी कहा है कि, "पार्टी से बाहर के लोग असंतुष्ट हैं और उन्हें उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। कुछ पत्रकार मुझसे सुबह भी पूछ रहे थे कि क्या आप बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं? अब क्या स्टाम्प पेपर पर लिख कर दूँ? या हलफनामा बनाकर दूँ? ऐसा सवाल भी पूछा।

शरद पवार के नेतृत्व में पार्टी के लिए काम रहेगा जारी

पवार ने कहा, “चिंता मत करो, शरद पवार के नेतृत्व में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। जो भी खबरें फैलाई जा रही हैं जानबूझकर फैलाई जा रही हैं।” उन्होंने कहा, " मंशा है कि महाराष्ट्र की जनता महाराष्ट्र के अहम मुद्दों को नजरअंदाज करे। हम शरद पवार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। मेरे साथी कहीं नहीं गए, हम सब शरद पवार के साथ हैं। देवगिरी बंगले के पीछे आप किस तरह के कैमरे लगाते हैं? क्या मैं वहां बोलने जा रहा हूं? ऐसा सवाल अजित पवार ने भी पूछा है।