logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब 15 सितंबर की जगह 16 सितंबर से दौड़ेगी वंदेभारत एक्सप्रेस, पीएम के गुजरात दौरे को देखते तारीखों में हुआ बदलाव


नागपुर: नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन का बेस्रबी से ताक लगाए यात्रियों का इंतजार एक दिन और बढ़ गया. पीएम नरेंद्र मोदी अब 16 सितंबर को वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे पहले पीएम 15 सितंबर को वंदे भारत को लांच करने वाले थे. लेकिन पीएम मोदी के कार्यक्रम में बदलाव से तारीख को आगे बढ़ाया गया है. 

संतरानगरी की तीसरी वंदे भारत ट्रेन नागपुर - सिकंदराबाद वंदे भारत का इंतजार बढ़ गया है. यह ट्रेन 15 के बजाये अब 16 सितंबर को ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितम्बर अपने झारखण्ड दौरे के दौरान देशभर की 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे. इसमें नागपुर - सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन भी शामिल थी. लेकिन, ऐन समय पर कार्यक्रम में बदलाव होने से पीएम मोदी 15 सितंबर को केवल 6 ट्रेनों को ही घोषणा करेंगे। जबकि अन्य ट्रेनों का ऐलान अगले दिन यानी 16 सितम्बर को करेंगे।

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद दौरे रहेंगे। उस दौरान पीएम वंदे मेट्रो के साथ नागपुर -सिकंदराबाद वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएगे। वही, तारीख आगे बढ़ते ही मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में अपनी तैयारियों को भी आगे बढ़ा दिया है. मध्य रेलवे द्वारा सोमवार 16 सितम्बर को नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पीएम मोदी के अहमदाबाद दौरे की लाइव स्क्रीनंग की जाएगी। इसके लिए प्लेटफार्म पर कई जरुरी तैयारियां शुरू की गई है.