logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

अब घर बैठे करा सकेंगे आवास का पंजीयन, महायुति सरकार एक मई से शुरू करेगी 'एक राज्य, एक पंजीकरण' अभियान


मुंबई: देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की अगुवाई वाली महायती सरकार (Mahayuti Government) ने घरों के पंजीयन (House Registration) को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार 'एक राज्य, एक पंजीकरण' (One State One Registration) अभियान शुरू करेगी। जिसके तहत अब घर बैठे ही नागरिक ऑनलाइन घरों का पंजीयन करा सकेंगे। एक मई से यह अभियान शुरू होगा। इस बात की जानकारी राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhr Bawankule) ने दी। 

घर खरीदते या बेचते समय नागरिकों को रजिस्ट्रेशन के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। घर का पंजीयन करने के लिए नागरिकों को बड़ी मशक्क्त करनी पड़ती है। सरकार ने इस समस्या को दूर करने के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए 'एक राज्य, एक पंजीकरण' अभियान शुरू करने करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत नागरिक राज्य के किसी भी हिस्से में बैठकर नागरिक अपने घरो का पंजीयन कर सकेंगे। 

योजना को लेकर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पारदर्शी और गतिशील सरकार का 100 दिन का कार्यक्रम दिया था, जिसके तहत राजस्व विभाग के स्टांप निरीक्षकों और महानिरीक्षकों ने घरों के पंजीयन को लेकर आने वाली समस्या को दूर करने के लिए एक अच्छी पहल की है। योजना के तहत राज्य में कोई भी रजिस्ट्रेशन, स्टांप रजिस्ट्रेशन घर बैठे किया जा सकेगा।

राजस्व मंत्री ने कहा, "एक मई से यह योजना शुरू होगी। उन्होंने आगे कहा, अगर आपने घर खरीदा है तो आप कहीं भी बैठकर उसका रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। नागपुर का घर आप पुणे में बैठकर, पुणे का घर आप मुंबई में बैठकर रजिस्टर करा सकते हैं। यह एक फेसलेस प्रक्रिया होगी। नागरिक अपने आधार कार्ड और आयकर दस्तावेजों की मदद से फेसलेस रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।