logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डीसीएम फडणवीस के बयान पर ओबीसी नेताओं ने जताई सहमति, बावनकुले बोले- हम मराठा को स्थाई आरक्षण देने का काम कर रहे


नागपुर: राज्य में मराठा आरक्षण को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। मराठा समाज लगातार राज्य सरकार से आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा समाज को ईडब्लूएस के तहत आरक्षण लेने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि, इससे उन्हें ज्यादा फायदा होगा। फडणवीस के इस बयान पर तमाम ओबीसी नेताओं ने समर्थन किया है। फडणवीस के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि, "उपमुख्यमंत्री को आरक्षण का ज्ञान है, उन्होंने जो कहा है वह मराठा समाज के फायदे का ही होगा।"

कोराडी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "फडणवीस को आरक्षण पर पूरी तरह ज्ञान है। पांच साल मुख्यमंत्री रहते उन्होंने हर पहलुओं की गंभीर जांच कर आरक्षण देने का ऐलान किया था। इसलिए उन्होंने जो कहा वह मराठा समाज के हित की ही बात होगी।" 

उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति शिवजी महाराज के सामने शपथ लेकर मराठा को आरक्षण देने की बात कही। सर्वदलीय बैठक में भी सभी ने बिना किसी शर्त और लिखित में आरक्षण देने पर अपना समर्थन दिया है।"

ओबीसी का कोट न हो प्रभावित 

बावनकुले ने कहा, "मैंने भाजपा अध्यक्ष होने के नाते जब आंदोलन शुरू हुआ था तभी से मैंने पत्र लिखकर राज्य सरकार से मांग की थी कि, मराठा को आरक्षण देते समय ओबीसी के लिए आरक्षित आरक्षण को हाथ नहीं लगाना चाहिए। इस पर सभी का समर्थन है। शरद पवार सहित सभी ने लिखित में यह आश्वासन दिया है। कोई भी समाज किसी पर अतिक्रमण नहीं कर सकता है।"

जल्द दूर होगी मराठा समाज की नाराजगी 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "ओबीसी समाज में आरक्षण को लेकर ग़लतफ़हमी पैदा की जा रही है। मुझे उम्मीद है जल्द ही मराठा समाज को आरक्षण मिलेगा। उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र में कभी किसी समाज के ऊपर अन्याय नहीं होता है। इसलिए न ओबीसी और न ही मराठा का नुकसान होगा।"

देखें वीडियो: