logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

OBC Reservation: राज्य सरकार ने मानी सभी मांगे, 21 दिनों से शुरू आंदोलन हुआ समाप्त


नागपुर: मराठा समाज को ओबीसी समाज में आरक्षण नहीं देने की मांग को लेकर पिछले 10 सितंबर से संविधान चौक पर शुरू आंदोलन आज शनिवार को समाप्त हो गया। शुक्रवार को राज्य सरकार के साथ ओबीसी संगठन की बैठक हुई। इस बैठक में सरकार ने ओबीसी समाज की सभी मांगे मान ली गई। जिसके बाद शनिवार को राष्ट्रीय ओबीसी संघ के अध्यक्ष बाबाराव तायवाड़े ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। इसी के साथ तायवाड़े ने राज्य के अंदर हर जिले में शुरू आंदोलन के भी समाप्त होने की बात कही। 

तायवाड़े ने कहा, "शुक्रवार को राज्य सरकार के साथ सकारात्मक बैठक हुई। साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार सहित 150 से ज्यादा नेता शामिल हुए। इस दौरान हमने सरकार के सामने अपने 22 मुद्दे रखे। जिसमें मराठा को ओबीसी से आरक्षण नहीं देने जैसे कई मांग शामिल थी।"

तायवाड़े ने आगे कहा कि, "मुख्यमंत्री सहित दोनों उपमुख्यमंत्री ने हमारी सभी मांगो को मानते हुए  मराठा समाज को ओबीसी कोटे से रिज़र्वेशन नहीं देने की बात कहि। इसी के साथ ओबीसी के कोटे में कोई छेड़छाड़ नहीं होने का आश्वासन भी दिया।"

यह भी पढ़ें: