logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

किरीट सोमैया का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, विरोधियों ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा


मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ न नेता किरीट सोमैया का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया है। एक निजी मराठी समाचार चैनल ने वीडियो चलाया है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेता भाजपा और सोमैया पर हमलावर हो गई है। तमाम नेता लगातर वीडियो की जांच करने की मांग कर रहे हैं। 

कांग्रेस नेता अतुल लोंढे ने कहा कि, “अगर सार्वजनिक जीवन में लोगों का वीडियो आपत्तिजनक है तो इसकी जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए। खासकर किरीट सोमैया बीजेपी के बड़े नेता हैं। अगर ऐसे किसी शख्स का वीडियो सामने आता है तो ये मामला समाज के लिए बड़ा झटका है। ऐसा व्यक्ति जो हमेशा लोगों की निंदा करता रहता है। भ्रष्टाचार विरोध की आड़ में मारपीट। इसलिए इसकी सत्यता की जांच जरूरी है।”