logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: कारंजा घाडगे में ओएफबी टेक प्रा. लि लगाएगी उद्योग, 750 करोड़ का करेगी निवेश; 15 हजार को मिलेगा रोजगार


वर्धा: जिले में उद्योग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसके तहत ओएफबी टेक प्रा. लि (OFB Tech Pvt. Ltd.) ने जिले में उद्योग लगाने का निर्णय लिया है। कंपनी 750 करोड़ रूपये खर्च कर कारंजा घाडगे (Karanja Ghadge) में उद्योग लगाएगी। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में कंपनी और सरकार के सामंजस्य करार (MOU) किया गया। इस निवेश से करीब 15,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने ट्वीट कर दी। 

करार की जानकारी देते हुए फडणवीस ने लिखा कि, महाराष्ट्र सरकार और ओएफबी टेक प्रा. लि. के बीच समझौता ज्ञापन हुआ। जिसके तहत कंपनी वर्धा जिले के कारंजा घाडगे में 750 करोड़ खर्च कर उद्योग लगाएगी। इस निवेश से 15,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।उपमुख्यमंत्री ने उद्योगों में महिला करीगरों को प्रोत्साहन देने की बात कही। इसी के साथ यह भी कहा कि, नए उद्योगों को मजबूती दिलाएंगे। इसी के साथ आसपास के क्षेत्र में कच्चे माल के उपयोग के कारण क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा।