logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

टिकट मिलने पर नितिन गडकरी ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कहा- जनता के प्रेम और समर्थन से काम रहेगा जारी


नागपुर: लोकसभा चुनाव के लिए लगातार तीसरी बार टिकट का ऐलान होने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की प्रतिक्रिया आयी है.. गडकरी ने ट्वीट कर लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ने का मौका दिए जाने पर पार्टी का आभार व्यक्त किया है.

अपने ट्वीट में गडकरी ने कहा की वो पार्टी ने मुझ पर फिर एक बार जो विश्वास दर्शाया है. उसमे लिए पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत चुनाव समिति का का धन्यवाद। पिछले 10 वर्षो से मैंने बतौर सांसद नागपुर के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया है. जनता के प्रेम और समर्थन के आधार पर मेरा यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।

भाजपा की ओर से उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के बीच गडकरी का नाम लगातार चर्चा में रहा है. उनके जैसे कद्दावर नेता का नाम पहली लिस्ट में जारी नहीं होने को लेकर विपक्ष संदेह व्यक्त करते हुए राजनीतिक बयानबाजी कर रहे थे. गड़करी को लेकर उद्धव ठाकरे द्वारा दिया गया बयान खासा चर्चा में रहा था जिसका खुद गड़करी ने जवाब दिया था. गड़करी की उम्मीदवारी का ऐलान होने के बाद नागपुर में उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर है. 

देखें वीडियो: