logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

केंद्र में मंत्री नहीं बनाये जाने पर वडेट्टीवार ने अजित गुट की ली चुटकी, कहा- एक अनार और सौ बीमार वाली स्थिति


नागपुर: मोदी कैबिनेट में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शामिल नहीं होने पर कांग्रेस नेता और विधानसभा विजय वडेट्टीवार ने अजित पवार पर चुटकी ली है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "एनसीपी की हालत बहुत बुरी है। वहां एक अनार और सौ बीमार वाली स्थिति है। हमें बड़ा दुःख लगता है की उनकी क्या स्थिति हो गई है।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "एनसीपी की हालत बढ़ी बुरी है। हमें बड़ा बुरा लगता है। चाचा की पार्टी तोड़कर भतीजे ने बड़ा काम किया और नाम रौशन किया।  ऐसा लग रहा था उनको और उनके लोगों को न्याय मिलेगा। लेकिन अब एक सीट पर देने वाला भी क्या देगा और लेने वाला भी क्या लेगा?

उन्होंने आगे कहा, "ये लोग कैबिनेट की मांग कर रहे थे, उन्होंने राज्य मंत्री दिया। जो मिल रहा है खाओ नहीं तो भूखे रहो। यही परिस्थिति उनकी है। हमें बड़ा दुःख होता है। उनकी और उनकी पार्टी की स्थिति देखते हुए हमें ज्यादा दुःख होता है।" इसी के साथ वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि, आज ही नहीं कुछ दिनों बाद वह अपनी बात रखेंगे।"