logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

एक तरफ मुख्यमंत्री पद को लेकर नहीं सुलझ रहा मामला, दूसरी ओर अजित गुट के विधायक और नेताओं ने कर दी नई मांग


बुलढाणा: विधानसभा चुनाव के नतीजे आए भले ही चार-पांच दिन बीत गए हों, लेकिन सरकार बनने में और समय लगने का अनुमान है. मुख्यमंत्री कौन होगा? इस बात सबकुछ अटका हुआ है. वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा कर कई चर्चाओं पर विराम लगा दिया. अब कार्यकर्ताओं की मांग में अजित पवार के समर्थक में मैदान में आ गए हैं. इन कार्यकर्ताओं की मांग है कि अजित पवार को पहले ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाया जाए.   

बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी अजीत पवार गुट के नवनियुक्त विधायक मनोज कायंदे और राष्ट्रवादी अजीत पवार गुट के जिला अध्यक्ष नजीर काजी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सिंदखेड राजा में जिजाऊ माता के जन्मस्थान पर राजमाता जिजाऊ का दुग्ध अभिषेक किया.

इस दौरान नेताओं ने आशीर्वाद मांगा कि पहले ढाई साल के लिए अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाया जाए. जहां कुछ समय पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा चल रही थी, वहीं अब इस नई मांग ने एक नई चर्चा को हवा दे दी है.