logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Online 'Rummy' Viral Video: माणिकराव कोकाटे के भाग्य का अगले हफ्ते होगा फैसला, बावनकुले ने कहा - सीएम लेंगे अंतिम निर्णय


नागपुर: महाराष्ट्र के विवादास्पद कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे (Manikrao Kokate) के भाग्य का फैसला अगले सप्ताह होने की संभावना है। महायुति का नेतृत्व कोकाटे के किसानों को “भिखारी” कहने संबंधी बयानों, और महाराष्ट्र विधानसभा के अंदर ऑनलाइन रमी खेलने की हरकत से बेहद नाराज है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) और उनके उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) तथा एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार (Ajit Pawar), मंत्रियों के आचरण के मुद्दे पर एकमत हैं और उन्होंने कोकाटे के आचरण को ऐसे समय में हल्के में नहीं लिया है।

पहले से ही अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में बने राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सदन की कार्यवाही के दौरान अपने मोबाइल फोन पर रमी खेल रहे हैं। विपक्ष द्वारा कोकाटे के इस्तीफे की मांग के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी संकेत दिया है कि कोकाटे के मंत्री पद पर मंगलवार तक फैसला हो जाएगा। 

राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने आज नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री माणिकराव कोकाटे के मंत्रिपद और उनके बयानों पर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि कोकाटे के मंत्रिपद पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री का होगा। बावनकुले ने कहा कि वैसे इस पर आधिकारिक तौर पर कोकाटे की पार्टी और उनके अध्यक्ष ही फैसला ले सकते हैं। 

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “यदि आपके बयान से जनता के मन में कोई शंका या दुख हो तो, आपकी प्रतिष्ठा पर दाग लगे, आपके बारे में जनता का मत खराब हो, नाराज हो, ऐसे हमें खुद में सुधार करना के बारे सोचना चाहिए और सरकार की छवि खराब होने से बचाना चाहिए।”