logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भविष्य में अजित पवार ही बनेंगे मुख्यमंत्री, धर्मराव बाबा अत्राम बोले- विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव


नागपुर: राज्य में भले एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हो, लेकिन उसके बाद भी अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच अजित पवार गुट नेता और अन्न-औषधि आपूर्ति मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, मुझे यकीन है कि, अजित पवार ही मुख्यमंत्री बनेगे।" अत्राम शनिवार को नागपुर पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

अत्राम ने कहा, "मैं फिर आऊंगा...' जिसे बाद में भारतीय जनता पार्टी के ट्वीट ने डिलीट कर दिया। इसलिए अभी इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है, लेकिन मुझे यकीन है कि अजितदादा मुख्यमंत्री बनेंगे।' अजित पवार जल्द ही महाराष्ट्र का दौरा करने वाले हैं। हम 2024 के चुनाव में अधिकतम संख्या में विधायक चुनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर अजित गुट नेता ने कहा, "आगामी विधानसभा चुनाव में महायुति में 90 सीटें मांगने का फैसला किया है। देखना होगा कि वरिष्ठ नेता क्या भूमिका निभाते हैं और क्या निर्णय लेते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हमारी सरकार अच्छे से चल रही है। फिलहाल कुछ नहीं बदलेगा। हालांकि, हमारा रुख यह है कि अजीत दादा को अगला मुख्यमंत्री होना चाहिए।"

सीट बटवारे के सवाल पर बोलते हुए आत्राम ने कहा, "महायुति में शामिल तीनों दलों के नेता बैठेंगे और तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा। अजित पवार को एक सक्रिय नेता के रूप में देखा जाता है। मेरी राय है कि दादा को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए क्योंकि उनके पास काफी अनुभव है।"

देखें वीडियो: