logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maratha Reservation: जिनका हुआ पंजीयन उन्ही को मिलेगा आरक्षण, Dcm फडणवीस बोले- ओबीसी का नहीं होगा नुकसान


नागपुर: राज्य सरकार ने मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर आंदोलनकारियों की सभी मांगे मान ली है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Cm Eknath Shinde) की प्रशंशा की है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "सभी को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। जिन लोगों का पंजीयन हुआ है, शुरुआत में उन्हें ही आरक्षण का लाभ मिलेगा।"

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "शिंदे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण का मुद्दा सुलझाया गया. मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। बहुत अच्छा रास्ता निकालकर ने इस आंदोलन को खत्म कर दिया गया है।" मनोज जारंगे पाटिल को बधाई देते हुए फडणवीस ने कहा कि, "मनोज जारांगे पाटिल ने आरक्षण की मांग की जो कानून के दायरे में मिल सकता है. सरकार द्वारा पारित अध्यादेश को स्वीकार करने के लिए उन्हें बधाई। इस निर्णय से रास्ता निकालने में मुश्किल होगी।" 

दर्ज मामले वापस लेने की तैयारी शुरू

थानों में दर्ज मामले वापस लेने की मांग पर फडणवीस ने कहा, "अंतरवाली से लेकर महाराष्ट्र तक मराठा प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जा रहे हैं। हालांकि, सरकारी बसें जलाने, लोगों के घरों में आग लगाने, पुलिस पर हमला करने वालों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे। फड़णवीस ने यह भी कहा कि कोर्ट के आदेश पर ही ऐसे अपराध वापस लिए जाते हैं।

देखें वीडियो: