logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

बेमौसम बारिश पर विपक्ष ने सदन में किया हंगामा, भड़के मुख्यमंत्री शिंदे ने पूछा- केवल राजनीति करने आये क्या?


मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, शायद ही कभी किसी ने उन्हें गुस्सा होते हुए देखा है। लेकिन गुरुवार को सभी ने मुख्यमंत्री को गुस्सा होते हुए देख लिया। यही नहीं उन्होंने विपक्षी विधायकों भड़कते हुए पूछा क्या कि, वे सदन के अंदर केवल राजनीति करना चाहते हैं, उन्हें किसानों (Farmer) को पैसे मिले सहायता मिले ऐसा नहीं चाहते हैं क्या?

क्या है मामला?

विदर्भ सहित राज्य भर में हुई बेमौसम बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसी को लेकर विपक्षी विधायकों ने सरकार से किसानों को राहत देने की मांग की। जिस पर सरकार ने पंचनामा करने का आदेश अधिकारियों को दिया है। इसी के साथ विपक्षी विधायकों ने राज्य के आदेश के बावजूद प्याज और चने की खरीदी शुरू नहीं होने को लेकर सदन में हंगामा किया।

विपक्षियों के नारेबाजी में भड़के मुख्यमंत्री

विपक्ष के नारेबाजों पर जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे सदन में खड़े हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि, "पिछले दिनों जो बारिश हुई उसके नुक्सान का पंचनामा करने का आदेश जिलाधिकारियों को दे दिया गया है। जितना नुकसान हुआ है उसमे कुछ का पंचनामा हो गया है और कई जगहों पर होने वाला है। जल्द वो भी हो जाएंगे। सरकार हो या विपक्ष कोई भी किसानो को ऐसे नहीं छोड़ेंगे। हम उनके साथ खड़े हुए हैं।"

मुख्यमंत्री के दिए बयान के बावजूद विपक्षी विधायक नारेबाजी रोकने को तैयार नहीं थे। वह लगातार सदन के अंदर चिल्लाते रहे. विधायकों के इस हंगामे में मुख्यमंत्री भड़क गए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अजित पवार से सवाल करते हुए पूछा कि, क्या आप किसानों को न्याय दिलाना चाहते हैं या केवल राजनीति करना चाहते हैं। सरकार किसानो के साथ मजबूती के साथ खड़ी है, विपक्ष की मांग के अनुसार हमने तुरंत हुए नुक्सान का पंचनामा करने का आदेश दे दिया है। इसके बावजूद विपक्ष का हंगामे करने का मकसद केवल राजनीति से प्रेरित है।"