logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में बढ़ते अपराध पर विपक्ष का सरकार से सवाल, वडेट्टीवार ने कहा - सरकार का कोई ध्यान ही नहीं


नागपुर: शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार ने नागपुर में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार को घेरा।

वडेट्टीवार ने कहा कि जिस शहर से राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री आते हैं, वहीं अपराधों की संख्या में खतरनाक बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है और यदि समय रहते अपराधियों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो स्थिति हाथ से बाहर निकल सकती है। इसी के साथ वडेट्टीवार ने बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

NCERT के इतिहास के विषय के पुस्तक में कुछ अध्याय में किये गए बदलाव पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इतिहास भूतकाल में हुए घटना का प्रमाण है। आप किसी देश का या किसी काल का इतिहास नहीं बदल सकते। साथ ही उन्होंने सरकार पर जाति और धर्मों में भेदभाव निर्माण करने की कोशिश का भी आरोप लगाया।