logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाना पटोले के बयान को कांग्रेस नेताओं का समर्थन नहीं, टीएस सिंहदेव बोले- अभी धैर्य रखने की जरूरत


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य में कांग्रेस की अगुवाई में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाने का दावा किया। पटोले के बयान पर अघाड़ी में मतभेद सामने आ गए हैं। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस आलाकमान से पटोले का काम सीएम पद के लिए घोषित करने की मांग कर दी। पटोले के बयान पर अब उनके नेताओं ने किनारा करना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने नाना को धैर्य रहने की नसीहत दे दी है। 

सिंहदेव ने कहा, "हमें धैर्य रखने की जरूरत है, अभी हमें यह भी नहीं पता कि किसकी सरकार बनने जा रही है. मुझे पूरा भरोसा है कि महाराष्ट्र में एमवीए सरकार बनेगी। सबसे पहले, सरकार बनने दीजिए, एमवीए ने सभी काम एक साथ किए, सभी निर्णय एक साथ लिए। एक बार चुनाव परिणाम आने के बाद, एमवीए के सहयोगियों को एक साथ बैठना चाहिए और प्रत्येक पार्टी के आलाकमान को एक साथ निर्णय लेना चाहिए।''