logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

NDA का आईपीओ हुआ ओवर Subscribe, महायुति में बढ़ते साथियों के सवाल पर बोले फडणवीस


नागपुर: एनडीए का आईपीओ बहुत पहले लॉच हो चूका है। वहीं यह ओवर सब्सक्राइब हो चूका है। इसी के साथ वह 405 जाने वाला है। बीते कई दिनों से राज्य में विभिन्न पार्टियों के नेता लगातार भाजपा सहित पार्टियां एनडीए में शामिल हो रहे हैं। वहीं कई नेता अभी लाइन में लगे हुए हैं। इसी को लेकर पूछे सवाल पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह बात कही। 

ज्ञात हो कि,बीते कई दिनों से महायुति में नए-नए दलों का शामिल होना लगातर जारी है। 2023 में जहाँ अजित पवार अपने विधायकों के साथ शामिल हुए, वहीं बीते कई दिनों से राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का एनडीए में शामिल होने की चर्चा तेज है। बीते दिनों राज ठाकरे ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की। 

फडणवीस ने राज से की मुलाकात 

गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत के बीच उपमुख्यमंत्री फडणवीस बुधवार देर रात मनसे प्रमुख ठाकरे से मुलाक़ात करने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत हुई। वहीं इस मुलाकात को लेकर जब फडणवीस से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, राजनितिक नेताओं में मुलाकात और बैठक चलती रहती है। इसमें कुछ नया नहीं है।

तीनों नेताओं के बीच चल रही बैठक 

महायुति में सीट बटवारे को लेकर राज ठाकरे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बेच बैठक चल रही है। बैठक में मनसे को कितनी सीट दी जाएगी इसको लेकर विस्तार से चर्चा जारी है। सूत्रों की माने तो महायुति में आगामी चुनाव में मनसे को दक्षिण मुंबई की सीट दी जा ाक्ति है।