logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

परिणय फुके ने नाना पटोले को दी चुनौती, कहा - चुनाव आयोग से सकोली में बैलट पेपर पर चुनाव कराने की मांग करें नाना


नागपुर: कांग्रेस नेता नाना पटोले के ईवीएम से छेड़छाड़ की बात पर विधान परिषद सदस्य और भाजपा नेता परिणय फुके ने नाना पटोले को साकोली में फिर बैलट पेपर पर चुनाव कराने की मांग करने का सुझाव दिया. परिणय फुके ने कहा कि अगर नाना पटोले को ईवीएम पर शंका है तो वो चुनाव आयोग से मांग करें कि साकोली विधानसभा में दोबारा बैलेट पेपर की प्रक्रिया से चुनाव कराया जाए. 

परिणय फुके ने कहा, “नाना पटोले जब भी हारते हैं या कम वोट से जीतते हैं, तब वो ईवीएम पर या इलेक्शन कमीशन पर आरोप करते हैं. उनके पास कोई भी दूसरा मुद्दा नहीं होता है. उनके पास विकास का कोई रोडमैप नहीं होता है. वो नकारात्मक बातों पर चुनाव लड़ते हैं और लोगों को गुमराह करते हैं. अनेक वर्षों से वह यह करके चुनकर आ रहे हैं.”

फुके ने आगे कहा, “नाना पटोले अभी साकोली से 208 वोटों से जीतकर आए हैं. उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि इस्तीफा देने के बाद वो चुनाव से साकोली का चुनाव फिर से बैलेट पर कराने की मांग करें. हम भी तैयार हैं.”