logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा के आरोपों को पटोले ने बताया साजिश, कहा- हमारी सरकार आने के बाद सिखाएंगे सबक


भंडारा: महाराष्ट्र में एक तरफ जहां मतदान शुरू है वहीं दूसरी तरफ बिटकॉइन स्कैम को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू है। भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और सुप्रिया सुले पर बिटकॉइन घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया और उससे मिले पैसे को विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। भाजपा के इस आरोप पर पटोले ने पलटवार किया है। पटोले ने आरोपों निराधार बताते हुए राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने के बाद सड़क सीखने की चेतवानी दी है।

साकोली में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि, "पूरा देश मेरी आवाज़ जानता है। प्रधानमंत्री मोदी मेरी आवाज़ को अच्छी तरह पहचानते हैं। भाजपा ने ऐसी राजनीति शुरू की है क्योंकि उन्हें हार का डर है। कल विनोद ताड़े को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया और देवेंद्र फणडनीस के पीए के गोदाम में शराब मिली।"

उन्होंने आगे कहा, "ये लोग महाराष्ट्र में वोट जिहाद और शराब जिहाद लाना चाहते हैं। कल ही हमने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है और एफआईआर भी दर्ज की है। हमारा लीगल सेल इस मामले को ठीक करवाएगा। हमारी सरकार आने वाली है, हम ऐसे बेईमान भाजपाइयों को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से सबक सिखाएंगे।"