logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पवार दिल से नहीं कर सकते मोदी जी की आलोचना: चंद्रशेखर बावनकुले


नागपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने एक संकेतपूर्ण बयान देते हुए कहा है कि राकांपा प्रमुख शरद पवार कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल से आलोचना नहीं कर पाएंगे. उनके इस बयान ने कई लोगों की भौंहें चढ़ा दी हैं. बावनकुले ने यह भी कहा कि टिप्पणी उसी पर करते हैं जिससे हम बराबरी नहीं कर सकते. इसलिए शरद पवार को मोदी जी पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए.    

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “हम शरद पवार का सम्मान करते हैं. उन्होंने कई लोगों का मार्गदर्शन किया है जो अब हमसे जुड़े हैं. इसलिए हम चाहते हैं कि वे प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना न करें. अगर वे आलोचना कर रहे हैं, तो यह केवल बाहरी दिखावा है, वे भीतर से प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं सकते क्योंकि शरद पवार जानते हैं कि इस वक्त देश के लिए सबसे अच्छे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. मोदी ने विकास को गति दी है. ये बात शरद पवार को पता है.”

बावनकुले ने आगे कहा, “आपने भविष्यवाणी की कि प्रधानमंत्री मोदी दोबारा नहीं आएंगे लेकिन आपकी भविष्यवाणी सच नहीं होगी. क्योंकि जनता कल भी मोदी जी के साथ थी और आज भी है. महाराष्ट्र की जनता ने आपकी सरकार के दौरान देखा है कि किसने समाज में नफरत पैदा करने का काम किया. इसलिए मोदी जी पर उंगली उठाने से पहले एक बार अपना कार्यकाल देख लें.”

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि शरद पवार परिवार बचाओ पार्टी को साथ लेकर कितना भी 'दंभ' पाल लें, देश की जनता 2024 में भी मोदी और बीजेपी का ही साथ देगी. उन्होंने कहा कि शरद पवार को इस बारे में निश्चिंत रहना चाहिए.