logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

पीएम मोदी 5 अक्टूबर को पोहरादेवी में ‘बंजारा विरासत’ संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन, 15 दिनों में PM का दूसरा विदर्भ दौरा


वाशिम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर 2023 को पोहरादेवी में 'बंजारा विरासत' नामक नंगारा संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए यवतमाल-वाशिम के पालकमंत्री संजय राठोड ने बताया कि मोदी का यह दौरा पहले 26 सितंबर को निर्धारित था, लेकिन जगदंबा मंदिर और संत सेवालाल महाराज समाधी के महत्व के कारण उन्होंने नवरात्रि उत्सव में शामिल होने की इच्छा जताई, जिसके चलते कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

पालकमंत्री संजय राठोड ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए नंगारा संग्रहालय के कार्यों का आढावा लिया। इस दौरान उन्होंने वाशिम जिलाधिकारी, अमरावती विभाग के पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की। 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पीएम मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ पोहरादेवी पहुंचेंगे।

इस संग्रहालय में बंजारा समुदाय की संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन होगा। उद्घाटन के बाद, यहां हर शाम लेजर, लाइट और म्यूजिक शो आयोजित किए जाएंगे। नंगारा प्रतिकृती पर भव्य स्क्रीन स्थापित किया गया है, जिस पर बंजारा संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पोहरादेवी विकास योजना और नंगारा संग्रहालय के लिए 725 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है, जिससे यह प्रकल्प समय पर पूर्ण हो सकेगा और प्रधानमंत्री मोदी के हाथों इसका उद्घाटन होगा। 

इस उद्घाटन समारोह के जरिए बंजारा समाज को एक नया मंच मिलेगा, और इससे उनकी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। 15 दिन के भीतर दूसरे विदर्भ दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी