logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Maharashtra: महाराष्ट्र, गोवा के NDA सांसदों से आज मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, मिशन महाराष्ट्र पर होगी चर्चा


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 7:30 बजे शाम को महाराष्ट्र और गोवा के एनडीए सांसदों से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र में यह भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से काफी अहम है। यही वजह है कि इस बैठक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी एनडीए (NDA) के सांसदों के साथ-सथ राज्यसभा के महाराष्ट्र के सांसदों को भी निमंत्रित किया गया है। केंद्रीय मंत्री भारती पवार और कपिल पाटिल इस कार्यक्रम के मेजबान नियुक्त किए गए हैं।

महाराष्ट्र के सांसदों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 के आम चुनाव की तैयारी के लिए और लोकसभा की सीटों को जीतने के लिए (1/ 1 सीट) का फीडबैक जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए ने सभी सांसदों को निमंत्रित किया है।  

इसमें भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, एनसीपी के सांसद शामिल होंगे। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र की हर लोकसभा सीट का फीडबैक एनडीए सांसदों से जानेंगे।