logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

PM नरेंद्र मोदी का शनिवार को वाशिम दौरा, पोहरादेवी के करेंगे दर्शन, 'बंजारा विरासत' नंगारा संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन


वाशिम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वाशिम जिले के पोहरादेवी में 'बंजारा विरासत' नंगारा संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री पहली बार पोहरादेवी आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर बंजारा समाज के लोगों में काफी उत्साह है।

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, अजीत पवार, कार्यक्रम के आयोजक और यवतमाल-वाशिम के पालक मंत्री संजय राठौड़, कैबिनेट में मंत्री, सांसद, विधायक, विभिन्न राज्यों के बंजारा जन प्रतिनिधि, समाज के महंत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से पोहरादेवी पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर वे संत सेवालाल महाराज और गुरु रामराव बापू महाराज की समाधि स्थल जगदंबा मंदिर के दर्शन करेंगे। पीएम बंजारा हेरिटेज नंगारा वास्तु संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद आयोजित मुख्य सभा में वह जनता को संबोधित करेंगे।

पोहरादेवी का महत्व  

वाशिम के मनोरा जिले में स्थित पोहरादेवी बंजारा समाज की काशी के नाम से प्रसिद्ध है। देशभर के 10 करोड़ बंजारा समुदाय के आराध्य देव संत सेवालाल महाराज की समाधि, धार्मिक गुरु राम रावबापू महाराज की समाधि और जगदंबा देवी का प्रसिद्ध मंदिर यहां स्थित हैं। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यहां आने वाले हर व्यक्ति को देश भर के बंजारा समुदाय के बारे में जानकारी मिले इस दृष्टि से राज्य के मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ के विशेष प्रयासों से पोहरादेवी विकास योजना के तहत यहां बंजारा समुदाय के इतिहास, परंपरा एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला भव्य पांच मंजिला नंगारा वास्तु संग्रहालय साकार हो सका है। 2018 में इस वास्तु संग्रहालय के लिए भूमिपूजन किया गया था। आज यह संग्रहालय विश्वस्तरीय स्तर का बन चुका है। बंजारा समन्वय समिति ने अपील की है कि सुरक्षा कारणों से नागरिक सुबह 9 बजे इस कार्यक्रम में शामिल हों।