logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

सनातन धर्म पर सियासी संग्राम; नितेश राणे का जितेंद्र आव्हाड पर तीखा पलटवार


अमरावती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के नेता जितेंद्र आव्हाड इन दिनों सनातन धर्म पर अपने कथित विवादास्पद बयान को लेकर आलोचनाओं के घेरे में हैं। इसी पृष्ठभूमि में, राज्य के मंत्री नितेश राणे ने अमरावती में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आव्हाड पर निशाना साधा।

राणे ने आव्हाड पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जिहादियों को खुश करने के लिए सनातन धर्म के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उनके निर्वाचन क्षेत्र में जिहादियों का दबदबा है। आव्हाड ऐसे बयान सिर्फ़ उन्हें संतुष्ट करने के लिए देते हैं। उन्होंने धर्म को लेकर एक और ख़ास सवाल उठाते हुए कहा, “क्या कभी किसी मुस्लिम या ईसाई नेता ने अपने धर्म के बारे में अपमानजनक बयान दिया है? फिर जीतुद्दीन (जितेंद्र आव्हाड) किस अधिकार से सनातन धर्म की आलोचना करते हैं?”

राणे ने आगे कहा, “दुख की बात यह है कि हिंदू के रूप में जन्मे कुछ लोग अपने ही धर्म को कोसते हैं। शरद पवार और सुप्रिया सुले इस बारे में क्या सोचते हैं? क्या वे आव्हाड के विचारों से सहमत हैं?” इस राजनीतिक प्रतिक्रिया के कारण आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि में धार्मिक ध्रुवीकरण तेज़ होने के संकेत मिल रहे हैं। राणे की आलोचना के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर दबाव बढ़ने की संभावना है।