logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधानसभा सत्र का पहला दिन समाप्त; किसान, बारिश और मुआवाजे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र का पहला दीन समाप्त हो गया है। सत्र के पहले दिन विपक्ष सरकार पर हमलावर रहा। किसान, विदर्भ सहित राज्य में हुई बेमौसम बारिश और उससे हुए फसल नुकसान को लेकर सरकार को घेरा। विपक्षी नेताओं ने सरकार से किसानों को जल्द से जल्द फसल नुकसान की भरपाई करने सहित धान उत्पादकों को 1000 रुपए बोनस देने की मांग की।

सत्र शूरु होने से पहले विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरते हुए जोरदार नारे बाजी की। इस दौरान महाविकास आघाड़ी के तमाम बड़े नेता हाथों में पोस्टर, बैनर लेकर विधानसभा की सीढयों तक पहुंचे। इस दौरान कई नेताओं ने गले में कपास और संतरे की बनाई हुई माला भी डाल रखा था। इस दौरान सभी नेताओं ने खोखे सरकार 420 सरकार के नारेबाजी भी करी। 

फसल नुकसान पर स्थगन प्रस्ताव हुआ खारिज


कांग्रेस की अगुवाई में महाविकास आघाड़ी ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव भी दीया हालंकि, विधानसभा अध्यक्ष ने उसे खारिज कर दिया। प्रस्तव के खारिज होते ही सदन के अंदर एमवीए नेताओं ने हंगामा किया। इस दौरान बाहर निकले नेताओं ने सरकार पर किसान विरोधी होने और नुकसान का मुआवजा नहीं देने का आरोप भी लगाया।