logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर लोकसभा में सुधीर मुनगंटीवार बनाम विजय वडेट्टीवार मुकाबले की संभावना, दोनों नेताओं ने जताई इच्छा


चंद्रपुर: अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होंगे. सभी राजनीतिक पार्टियां इसकी तैयारी में जुट गई हैं. चंद्रपुर के सांसद बालू धानोरकर के निधन के बाद चंद्रपुर लोकसभा सीट पिछले आठ महीने से खाली है। ऐसे में अब मतदाताओं का ध्यान इस बात पर है कि चंद्रपुर लोकसभा के लिए उम्मीदवार कौन है? 

भाजपा के दिग्गज नेता, राज्य के वन मंत्री और चंद्रपुर जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और विपक्षी दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने यहां से लड़ने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव इन्हीं दोनों धुरंदर नेताओं के बीच होगा।