logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

समृद्धि महामार्ग पर पड़े गड्ढे, निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल; उपमुख्यमंत्री देवन्द्र फडणवीस ने सवाल पर नहीं दिया जवाब


मुंबई: हिन्दू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे नागपुर-मुंबई समृद्धि राजमार्ग (Balasaheb Thackeray Samruddhi Mahamarg) को शुरू हुए लगभग एक साल हो गया है। लेकिन इस हाईवे के काम की गुणवत्ता अब सामने आ रही है। कई जगहों पर गड्ढे और दरारें पड़ा गई हैं। जो लगातर हादसों को न्योता दे रहे हैं। समृद्धि पर पड़े गड्डों को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से सवाल किया गया। हालांकि, उन्होंने सवालों पर जवाब देने से इनकार कर दिया।

ज्ञात हो कि, 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े धूम धाम से समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन किया था। इस दौरान पीएम कई किलोमीटर सड़क पर चले भी थे। हालांकि, उद्घाटन के बाद से समृद्धि हादसों को लेकर लगातर चर्चाओं में बना रहा। हादसों के साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं। महामार्ग के कई हिस्सों के गिरने और सड़क पर गड्ढे होने की घटना सामने आई है। जिसके बाद से विपक्ष सहित आम जनता लगातार निर्माण पर सवाल उठा रहे हैं। 

बुलढाणा जिले में समृद्धि हाईवे पर सिंदखेड राजा के पास मुंबई कॉरिडोर पर दो पहाड़ियों को जोड़ने वाला बड़ा पुल पिछले 15 दिनों से एक बड़ा गड्ढा हुआ है। करीब दो सप्ताह बाद भी समृद्धि हाईवे प्रशासन इसे नजरअंदाज किया गया। अब नजर पड़ने पर प्रशासन ने इस पुल पर मुंबई जाने वाली दो लेन को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया है और केवल एक लेन खुली है। मुंबई कॉरिडोर पर 332.6 पर इसी पुल के निर्माण के दौरान एक बड़ा गार्डर गिरने से कई मजदूर घायल हुए। अब उसी पुल के एक बड़े हिस्से में गड्ढा होने से समृद्धि के इस पुल के काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। 

बीती रात इसी जगह पर एक हादसा होने से टल गया। एक तेज रफ्तार ट्रक चालक को यह नहीं देखा कि समृद्धि पर ये दो लेन बंद हैं और केवल एक लेन खुली है। जिसके चलते ट्रक सीधे एक निजी बस से टकरा गया।