logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रफुल्ल पटेल का विपक्ष पर हमला कहा - हार से विपक्ष हतोत्साहित, इसलिए कर रहे हमें बदनाम करने की कोशिश


नागपुर: विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने नवाब मलिक के प्रति फड़णवीस के रवैये की सराहना की है। साथ दानवे ने फड़णवीस को याद दिलाया है कि इसी तरह के आरोप प्रफुल्ल पटेल पर भी लगाए गए थे।

इस बारे में बात करते हुए पटेल ने कहा, “शरद पवार पहले ही मेरे बारे में जवाब दे चुके हैं। इसलिए इस मामले को लेकर लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं.” प्रफुल्ल पटेल ने भी हमला बोलते हुए कहा है कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष हतोत्साहित है, इसलिए वे हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

नवाब मलिक हमारे पुराने मित्र 

एनसीपी के अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि उनसे कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई और वह किसी भी राजनीतिक मामले में शामिल नहीं हैं। साथ ही, पटेल ने बताया कि वह कर्तव्य के नाते उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए मिले थे। 

कहीं भी बैठ सकते हैं 

उन्होंने यह भी कहा कि नवाब मलिक एक विधायक हैं, जनता के प्रतिनिधि हैं। पुराने सहकर्मी मिलते हैं और बातें करते हैं। पटल ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन कहां बैठता है। वे आये क्योंकि उनके पास अधिकार था।

फडणवीस का पत्र

पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कल देवेन्द्र जी द्वारा दिया गया पत्र बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी का पूरा समर्थन प्राप्त है। महाराष्ट्र भाजपा यही अपेक्षा करती है। जिन लोगों पर देशद्रोह का आरोप है, उन्हें महायुति में नहीं आना चाहिए। सुनवाई के बाद नवाब मालिक को बरी कर दिया गया। स्वागत है, उन्हें कोई कुछ नहीं कहेगा।