logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र सरकार ने मांगी सभी मांगे, सीजेपी ने आंदोलन किया समाप्त; बैठक के बाद हुई आधिकारिक घोषणा ⁕
  • ⁕ 'सरकार को झुकाकर ही दम लिया', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न; दीपके का बड़ा दावा, कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू ⁕
  • ⁕ आखिर धर्मेंद्र प्रधान ने दिया पद से इस्तीफा, कहा- देश के छात्रों को कुचक्र में नहीं फसने देंगे ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

प्रफुल्ल गुडधे ने भाजपा की दुकान बंद करने का किया दावा, राजस्व मंत्री बावनकुले का तंज- कांग्रेस नेता देखें कहीं उनके ही लोग उनकी राजनीति का शटर बंद न कर दें


नागपुर: नागपुर शहर कांग्रेस (Nagpur City Congress) के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे  पाटिल (Prafull Gudadhe Patil) ने पद संभालते हुए भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) पर तीखा हमला बोला। गुडधे ने कहा कि, नागपुर में भाजपा की दूकान उनके पिता ने की थी, अब उनका बेटा होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि, उसे अब बंद करू। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने पलटवार करते हुए बयान बेहद बचकाना और अपरिपक्व बताया।कांग्रेस नेता पर तंज कस्ते हुए कहा कि, "कांग्रेस नेता पहले खुद को देखें कहीं उनके ही लोग उनकी राजनीति की शटर बंद न कर दें।"

बावनकुले ने कहा कि, "प्रफुल्ल गुडधे का बयान बेहद बचकाना और अपरिपक्व लगता है। डेढ़ करोड़ से अधिक सदस्यों वाला और दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा कोई ऐसी संस्था नहीं है, जिसका "शटर बंद" करने की बातें केवल भाषणों से की जा सकें। इस तरह के बयान राजनीतिक गंभीरता से अधिक बालसुलभ सोच को दर्शाते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "संभवतः कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनने के उत्साह में उन्होंने यह बयान दिया हो, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस खुद गुटबाजी और आंतरिक खींचतान से जूझ रही है। हालात ऐसे हैं कि भाजपा का "शटर बंद" करने की बात करने वाले प्रफुल्ल गुडधे को पहले अपनी ही पार्टी के भीतर मौजूद विरोध और गुटों से निपटना होगा। कहीं ऐसा न हो कि उनके राजनीतिक सफर का "शटर" उनकी ही पार्टी के लोग पहले गिरा दें।"