logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रकाश आंबेडकर का एमवीए में सीट बटवारे को लेकर बड़ा दावा, कहा- उद्धव गुट और कांग्रेस में मचा घमासान


नागपुर: वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) प्रमुख प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने महाविकास अघाड़ी (MVA) में सीटो के बटवारें को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, उद्धव गुट (Shivsena UBT) और कांग्रेस (Congress) में सिर फुटौव्वल मचा हुआ है। यहीं कारण है कि, अभी तक सीट बटवारा नहीं हो पाया है। वहीं गठबंधन को लेकर आंबेडकर ने कहा कि, हम लगाता बातचीत कर रहे हैं हम आख़िरी समय तक बातचीत करेंगे और चाहेंगे गठबंधन हो। साथ ही उन्होंने अपने दम पर छह सीट जितने का दावा भी किया।

शुक्रवार को रामटेक में वंचित की सभा होने वाली है। जिसमें शामिल होने के लिए आंबेडकर नागपूर पहुंचे थे। जहां रवि भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने यह बात कही। आंबेडकर ने कहा, "तीनों पार्टियों पहले बातचीत कर लेते हैं। उसके बाद हमें बताया जाता है। मौजूदा समय में उद्धव गुट और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। यही कारण है कि, अभी तक सीटों का बटवारा नहीं हो पाया है।"

महाविकास अघाड़ी में वंचित 12 से ज्यादा सीट मांग रहे हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार, गठबधन में वंचित को केवल दो सीटें देने पर राजी हुए हैं। वहीं इसको लेकर जब आंबेडकर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "हम लगातार बातचीत कर रहे और आखिरी समय तक बातचीत करेंगे। अगर गठबंधन नहीं हुआ तो हम अपने दम पर छह सीट जितने वाले हैं।" 

उन्होंने आगे कहा कि, "मौजूदा समय में हम आज सबसे बड़ी पार्टी हैं। यही कारण है भाजपा हमसे डरी हुई है। हम गठबधन के पक्ष में है और आखिरी समय तक प्रयास करेंगे। लेकिन, अगर गठबंधन नहीं होता तो हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।"