किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो!
बुलढाणा: वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बोलते हुए प्रकाश आंबेडकर ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने किसानों से कहा कि जिन 10 नेताओं की वजह से उन पर आत्महत्या करने की नौबत आती है, पहले उन्हें मारो और फिर मरो। बुलढाणा में आयोजित धम्म मेले के दौरान दिए गए इस बयान की चर्चा हो रही है।
बुलढाणा में धम्मचक्र परिवर्तन दिवस के अवसर पर भव्य धम्म मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता एडवोकेट प्रकाश आंबेडकर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। इस दौरान एडवोकेट प्रकाश आंबेडकर ने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ किसानों की समस्याओं पर भी अपनी बात रखी।
किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि जिन दस नेताओं के कारण किसानों पर आत्महत्या करने की नौबत आती है, उन्हें पहले मारो और फिर मरो। प्रकाश आंबेडकर के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा को जन्म दिया है। किसानों की आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दे पर दिया गया उनका यह बयान अब सुर्खियों में है।
admin
News Admin