logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा से प्रतापराव जाधव होंगे लोकसभा प्रत्याशी, शिवसेना शिंदे गुट की पहली सूची जारी


बुलढाणा: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए शिवसेना शिंदे गुट (Shivsena Shinde Group) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके तहत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बुलढाणा लोकसभा सीट (Buldhana Parliamentary Consistency) से फिर एक बार प्रतापराव जाधव (Prataprao Jadhav) को उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार शाम को पार्टी ने सूची जारी की। जाधव का मुकाबला शिवसेना उद्धव गुट के नरेंद्र भेंडेकर से होगा। 

ज्ञात हो कि, लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही शिवसेना शिंदे गुट को लेकर कयासों का दौर जारी था। महायुति में मुख्यमंत्री शिंदे का गुट कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा इसको लेकर लगातार चर्चा जारी थी। वहीं उम्मीदवार उनसीटो पर उम्मीदवार कौन होगा इसपर सभी की नजर लगी हुई थी। आखिर में गुरुवार को शिवसेना ने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 

बुलढाणा में शिवसेना वर्सेज शिवसेना 
बुलढाणा लोकसभा सीट पर पहली बार शिवसेना वर्सेज शिवसेना होगा। पिछले 30 सालों  से बुलढाणा लोकसभा सीट पर शिवसेना का कब्ज़ा है। बीते तीन चुनाव ने प्रतापराव जाधव यहाँ से सांसद निर्वाचित हो रहे है। हालांकि, शिवसेना के विभजित होने के बाद जिले की परिस्थिति बदल गई है। जाधव जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ एनडीए में साथी है। वहीं दूसरी तरफ उद्धव गुट ने इस सीट से नरेंद्र भेंडेकर को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

यवतमाल लोकसभा सीट कोई निर्णय नहीं 
विदर्भ में शिंदे गुट तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें रामटेक, बुलढाणा और यवतमाल-वाशिम सीट शामिल है। रामटेक और बुलढाणा के लिए शिंदे ने जहां उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं यवतमाल-वाशिम सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। ज्ञात हो कि, इस सीट पर माजूदा सांसद भावना गवली और राज्य सरकार में मंत्री संजय राठोड लगातार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। 

इन सीटों पर नामों का ऐलान:

    • रामटेक - राजू पारवे
    • बुलडाणा - प्रतापराव जाधव
    • मावळ - श्रीरंग बारणे
    • शिर्डी - सदाशिव लोखंडे
    • हिंगोली - हेमंत पाटील
    • दक्षिण मध्य मुंबई - राहुल शेवाळे
    • कोल्हापूर - संजय मंडलिक
    • हातकणंगले - धैर्यशील माने


    देखें वीडियो: