logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

प्री-मानसून बारिश से नागपुर शहित विदर्भ के तमाम जिलों भीगे, न्यूनतम सहित अधिकतम तापमान में जोरदार गिरावट


नागपुर: उपराजधानी नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में पिछले के हफ्ते से प्री-मानसून की  बारिश शुरू है। बुधवार शाम को नागपुर में जोरदार बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिले पानी-पानी हो गए। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। गुरुवार को मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, न्यूनतम सहित अधिकतम तापमान में भारी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 प्रतिशत कम हैं। 

मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, 

क्रमांक जिला अधिकतम तापमान (प्रतिशत में)न्यूनतम तापमान (प्रतिशत में)
1.अकोला 3225.6
2.अमरावती 32.823.5
3.भंडारा 3422
4.बुलढाणा27.623.8
5.चंद्रपुर 33.625.6
6.गडचिरोली 32.224
7.गोंदिया 34.623
8.नागपुर 35.923.5
9.वर्धा 3225.4
10.वाशिम 28.6
11.यवतमाल29.225

12 दिन पहले ही राज्य में पहुंचा मानसून 

आमतौर पर मानसून महाराष्ट्र में सात जून तक आता है, लेकिन इस बार मानसून अपने तय समय से 12 दिन पहले ही राज्य में प्रवेश कर गया। जिसके कारण राज्य के तमाम हिस्सों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। मुंबई, पुणे में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया। हालत ऐसे हो गए कि,  लोगों को बचाने के लिए सडको पर नव चलानी पड़ी। 

मानसून की स्पीड हुई कम 

राज्य में मानसून के आने के बाद विदर्भ में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई। नागपुर, चंद्रपुर, बुलढाणा, यवतमाल और अमरावती में जोरदार बारिश हुई। मानसून विदर्भ में 15 जून तक आता है, लेकिन जिस गति से मानसून का प्रवेश राज्य में हुआ था, उसको देखते हुए यह अनुमान लगाया गाय कि, दो दिनों के अंदर मानसून विदर्भ पहुंच जाएगा। हालाँकि, वर्तमान में इसकी गति कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम हिस्से में बन रहे कम दवाब के कारण मानसून की गति में कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पांच जून तक इसका प्रभाव रहेगा इस कारण विदर्भ में रुक रुक कर बारिश होगी। वहीं पांच जून के बाद मानसून की असली बारिश शुरू होगी।