logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: बडनेरा विधानसभा क्षेत्र में प्रीति बंद करेंगी 'बगावत', स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर दाखिल करेंगी नामांकन


अमरावती: शिवसेना (उबाठा) ने बुधवार को बडनेरा सीट के लिए पार्टी जिला प्रमुख सुनील खराटे के नाम की घोषणा की, जिससे प्रीति बंड और उनके समर्थकों को बड़ा झटका लगा है। 

दिवंगत शिवसेना नेता और पूर्व विधायक संजय बंड की पत्नी प्रीति बंड बडनेरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी खारिज होने के चलते नाराज हैं। अब उनके समर्थकों की जिद के बाद उन्होंने सोमवार को निर्दलीय उम्मीदवारी दाखिल करने का फैसला किया है।

प्रीति बंद ने कहा, “मुझसे कहा गया कि पहले काम शुरू करो. इसके चलते मैंने पिछले कई दिनों से पैदल घूमना और मतदाताओं से मिलना शुरू कर दिया। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठों क्या निर्णय लिया, किस से क्या बात करनी है, समाज में नहीं आया।”

अब उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श और उनकी मांग के बाद बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवारी दाखिल करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि वह सोमवार को अपनी उम्मीदवारी दाखिल करेंगी।