logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शीतकालीन अधिवेशन की तैयारियां हो रही पूरी, प्रतिनिधियों को दी जाएगी नागपुर और विदर्भ के पर्यटन स्थलों की जानकारी


नागपुर: शीतकालीन अधिवेशन के दौरान हिस्सा लेने आने वाले प्रतिनिधियों को नागपुर और विदर्भ के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जायेगी। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग ने इवेंट कंपनियों का साथ लिया है। कंपनी के लोग अलग-अलग जगहों पर स्टॉल लगाकर इस बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ विधायकों,अधिकारी और कर्मचारी को उनके निवास समेत अन्य तरह की प्रमुख जानकारियां देने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है।

हर साल नागपुर में होने वाले शीतकालीन अधिवेशन के दौरान राज्य भर से नागरिक नागपुर पहुंचते है इसके साथ नेता,विधायक,अधिकारी तो अधिवेशन की कालावधि के दौरान यहां रहते ही है हजारों वीआईपी और आम लोग नागपुर पहुंचते है नागपुर पहुंचने वाले लोगों को नागपुर के आस पास और विदर्भ के अन्य पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी देने का प्लान सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग ने बनाया है

वैसे अधिवेशन के आयोजन में पीडब्लूडी की प्रमुख भूमिका रहती है लेकिन इस वर्ष अपने मूल काम से इतर विभाग ने विदर्भ के पर्यटन को नागपुर आने वाले प्रतिनिधियों को देने वाली है इसके लिए बाकायदा इवेंट कंपनी को नियुक्त किया गया है जो अलग-अलग जगहों पर स्टॉल लगाकर पर्यटन स्थलों की जानकारी देगी इतना ही नहीं पीडल्यूडी ने इस काम के लिए युवा वोलियंटरो को भी नियुक्त किया है