logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Deepfake पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ने जताई चिंता, कहा- यह समाज के लिए घातक


नागपुर: डिफेक को लेकर शुरू चर्चा के बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसे लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है. नागपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति ने कहा की तकनीक का इस्तेमाल हर कोई करता है इसका सही और गलत दोनों तरह से इस्तेमाल हो सकता है. आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जीवन को सुगम भले बना रहा है लेकिन डिफेक के लिए इसका उपयोग होना समाज के लिए खतरा है.

राष्ट्रपति ने कहा, "नई पीढ़ी को इस तकनीक का इस्तेमाल समाज की भलाई के लिए करना चाहिए, साथ ही उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करके बनाया गया इस प्रकार का 'डीपफेक' न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए खतरा है, बल्कि लोकतंत्र और समाज के लिए भी बड़ी चुनौती है।"

नई पीढ़ी भी तकनीक-प्रेमी है। नई प्रौद्योगिकियों का कुशलतापूर्वक उपयोग करता है। प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग और शोषण किया जा सकता है। राष्ट्रपति ने नई पीढ़ी से प्रौद्योगिकी का सदुपयोग करने का आग्रह किया। पूर्व छात्र भावनात्मक रूप से अपने मूल संस्थान से जुड़े होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षण संस्थानों को भी संस्थान की प्रगति और समृद्धि के लिए उनका सहयोग लेना चाहिए। विद्यार्थियों को ज्ञान और आत्मविश्वास से डगमगाए बिना विपरीत परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को औपचारिक डिग्री के बाद भी सीखना जारी रखना चाहिए।