logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

यवतमाल ने दिया हमेशा आशीर्वाद, PM मोदी बोले- 2014 के पहले विदर्भ के पॅकेज को लूटने का हुआ काम


यवतमाल: लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार को एक दिवसीय यवतमाल दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कई विकास कामों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, "यवतमाल ने हमेशा मुझे आशीर्वाद दिया। फिर चाहे 2014 हो या 2019." इसी के साथ प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों पर विदर्भ के पैसों को लूटने का आरोप भी लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि, 2014 के पहले विदर्भ के किसानों के नाम पर पॅकेज निकलता था, लेकिन उसे बीच में ही उसे लूट लिया जाता था।"

बिना नाम लिए शरद पवार में हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "एनडीए सरकार के दौरान देश में जबरदस्त विकास हुआ है. लेकिन, याद रखें कि पिछली सरकार के दौरान क्या हो रहा था। आज जो 'इंडी' गठबंधन बना है, पहले उसकी केंद्र में सरकार थी। तब देश की हालत याद करो. तत्कालीन कृषि मंत्री भी इसी महाराष्ट्र से थे। उस समय विदर्भ के किसानों के नाम पर दिल्ली से पैकेज की घोषणा की गई थी। लेकिन, इसे पैकेज में ही लूट लिया गया।"

उन्होंने आगे कहा, "गांवों में गरीब किसानों और आदिवासियों को कुछ नहीं मिल रहा था. लेकिन आज की स्थिति देखिए. मैंने एक बटन दबाया और देखते ही देखते देश के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ रुपये जमा हो गए। ये मोदी की गारंटी है।"

कांग्रेस की सरकार में केवल मिलते थे 15 पैसे 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस सरकार के दौरान दिल्ली से एक रुपया बाहर जाता था और जब वह रुपया लोगों तक पहुंचता था तो केवल 15 पैसे रह जाते थे। लोगों को 1 रुपये में से सिर्फ 15 पैसे ही मिलते थे। अगर आज कांग्रेस की सरकार होती तो आज किसानों को जो 21 हजार करोड़ रुपये मिले हैं, उनमें से सिर्फ 18 हजार करोड़ की लूट होती और जनता को सिर्फ 3000 करोड़ ही मिलते। लेकिन अब बीजेपी सरकार के दौरान गरीबों का सारा पैसा उन्हें मिल रहा है. ये मोदी की गारंटी है। हर लाभार्थी को उसका पूरा हक मिलेगा। उसके खाते में पाई-पाई पहुंच जाएगी।"

किसानों को डबल इंजन की डबल गारंटी

नरेंद्र मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र के किसानों को डबल इंजन की डबल गारंटी है. अब महाराष्ट्र के किसानों के लिए 3800 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. पीएम किसान सम्मान निधि से हर साल 12 हजार रुपये मिल रहे हैं. केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत 3 लाख करोड़ रुपये खर्च किये हैं. ये पैसा छोटे किसानों के पास आ रहा है।"

देखें वीडियो: