logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन उन्नत नौसैनिक लड़ाकू जहाजों को राष्ट्र को किया समर्पित


मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में तीन उन्नत नौसैनिक लड़ाकू जहाजों-आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री दोपहर में महायुति के विधायकों के साथ कोलाबा में लंच करेंगे। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी थी। 

जानकारी है कि पीएम मोदी महायुति के 230 विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसी के तहत आज बुधवार को विधायक विधानसभा से कोलाबा जा रहे हैं, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात से पहले, भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं और महाराष्ट्र की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बधाई के पात्र हैं। 

मुनगंटीवार ने कहा, “एक समय था जब संसद में तत्कालीन रक्षा या वित्त मंत्री का भाषण सुनते थे तो कहते थे कि हमारे पास संसाधन नहीं हैं। आज चाहे थल सेना हो, वायु सेना हो या नौसेना, अगर वे मजबूत हैं तो हमारे देश के दुर्दांत दुश्मन भी हमारी ताकत से डरेंगे और विनम्रता से पेश आएंगे। कभी भय फैलाने वाला आतंकवाद पीएम मोदी के आने के बाद खत्म होने की कगार पर आ गया है।”