logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मध्य नागपुर विधानसभा सीट पर हुआ राडा, कांग्रेस समर्थकों ने चुनाव अधिकारीयों पर हमलाकर EVM लूटने का किया प्रयास; प्रवीण दटके के साथ भी मारपीट


नागपुर: मध्य नागपुर विधानसभा सीट (Nagpur Central Assembly Seat) पर मतदान के दौरान शुरू हुआ हंगामा लगातार जारी है। कांग्रेस उम्मीदवार बंटी शेल्के  (Bunty Shelke) के समर्थकों द्वारा चुनाव अधिकारीयों के साथ मारपीट और ईवीएम छीनने का प्रयास किया गया। इस दौरान भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की घटना भी सामने आई है, जिसमें एक के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा उम्मीदवार प्रवीण दटके (Pravin Datke) के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बूथ नंबर 268 नंबर से पोलिंग कर्मचारी ईवीएम और वीवीपैट मशीन लेकर स्ट्रांग रूम जा रहे थे। जैसे ही कर्मचारी वहां से निकल रहे थे। अचानक उनपर अज्ञात युवकों ने तलवार और चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में कार चालक के हाथ में तलवार लगने से वह घायल हो गए।

आरोप है कि, घटना के बाद मध्य नागपुर से कांग्रेस उम्मीदवार बंटी शेल्के अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों द्वारा गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची। साथ ही भाजपा उम्मीदवार प्रवीण दटके भी अपने समर्थको के साथ मौके पर पहुंचे। 

इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्तकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जहां कांग्रेस कर्यकर्ताओं ने दटके के साथ भी धक्कामुक्की और मारपीट की गई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हमले में ईवीएम लेकर जा रहे वाहन चालक घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।