logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राहुल गांधी बीजेपी के लिए भगवान का उपहार, फडणवीस ने कांग्रेस नेता पर कसा तंज


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गाँधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, "राहुल गांधी बीजेपी के लिए भगवान का उपहार है। विपक्ष में ऐसा नेता पाने के लिए किस्मत लगती है।" शनिवार को भाजपा राज्य कार्यकारणी की बैठक कोराडी स्थित नैवैद्यम हॉल में हुई। जहां पार्टी नेताओं को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

फडणवीस ने कहा, "राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं इसलिए हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है।' "राहुल गांधी बीजेपी के लिए भगवान का उपहार हैं। अगर विपक्षी दल का नेता ऐसा बनना है तो किस्मत तो लानी ही पड़ेगी. कांग्रेस की ये हालत इसलिए हुई क्योंकि कांग्रेस सिर्फ अपने बारे में सोचती थी।"

उन्होंने आगे कहा, "पार्टियों और संगठनों का महत्व ख़त्म हो गया है. कांग्रेस नेता बड़े हुए, लेकिन कार्यकर्ता नहीं रहे। देश की सबसे पुरानी पार्टी आज जिस स्थिति में है, उसके लिए कठिन समय आने वाला है। लेकिन, बीजेपी में ऐसा नहीं होता।"

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "दिनों अमित शाह से पूछा, आपने अपने वरिष्ठ-वफादार नेताओं को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी में अगर कोई सबसे वफादार है तो वो हमारा कार्यकर्ता है। सामान्य कार्यकर्ताओं से बड़ा कोई नहीं है। ये सिर्फ बीजेपी में ही संभव है। हम नेतृत्व बदल रहे हैं। ऐसा न करने पर नई पीढ़ी का निर्माण नहीं होता। जिन्हें किनारे कर दिया जाता है, उन्हें अलग भूमिका दी जाती है।"

बीजेपी में कार्यप्रणाली का उदाहरण देते हुए फड़णवीस ने कहा, 'हालांकि, कांग्रेस में ऐसा नहीं होता है. वहां जो नेता बदला जाता है वह पार्टी की कब्र ही खोद देता है. ये सिर्फ बीजेपी में ही संभव है. कल तक सर्वोच्च पद पर रहे व्यक्ति से यह कहकर कि अब तुम्हें दूसरी नौकरी दी जाएगी, नेता मुस्कुराकर नई जिम्मेदारी स्वीकार कर लेता है।”

फडणवीस ने कहा, “भाजपा में कुछ नेताओं के बीच निश्चित रूप से मतभेद होंगे। लेकिन ऐसी कोई स्थिति नहीं है कि वे एक-दूसरे को पार न करते हों। यह बनेगा ही नहीं. फिर भी जब एक ही टिकट पर दो उम्मीदवार हों तो मतभेद पैदा हो जाते हैं। लेकिन इतना कहना चाहेंगे कि ये चुनाव बीजेपी के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए लड़ना है. हम भारत को फिर से मोदी के हाथों में सौंपना चाहते हैं।”