logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

राहुल गांधी अति वामपंथी विचारधारा वाले लोगों से घिरे, उनके आदेश पर कांग्रेस के नेता अब कर रहे विरोध: मुख्यमंत्री फडणवीस


गडचिरोली: महाराष्ट्र विधानमंडल में पारित जन सुरक्षा विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस पार्टी के इस आंदोलन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अति वामपंथी विचारधारा से घिरे हैं और उन्हीं के इशारे पर यह विरोध हो रहा है। मंगलवार को फडणवीस गडचिरोली पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

फडणवीस ने कहा, "विधेयक को लेकर हमने जब संयुति समिति का गठन किया, उसमें सभी दलों के नेताओं को शामिल किया। इस दौरान समिति ने कुछ सुझाव दिया, जिसे हमने स्वीकार किया और विधेयक में शामिल किया। इसके बाद सर्वसम्मिति के साथ इसे विधान मंडल के दोनों सदनों से पारित किया गया।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "वर्तमान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अति वामपंथी विचारधारा वाले लोगों के साथ घिरे हुए हैं। उन्होंने ही राहुल गांधी को इसको लेकर विरोध करने को कहा। इसके पश्च्यात उन्होंने अपने नेताओं को यह आदेश दिया। अब जब नेता का आदेश आगया तो ये लोग क्या कर सकते हैं?"

माणिकराव कोकाटे के खिलाफ फिर नाराजगी

कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने क्या कहा, यह मैंने नहीं सुना। हालाँकि, अगर उन्होंने ऐसा बयान दिया है, तो यह बहुत गलत है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उन्होंने फसल बीमा के संबंध में सोच-समझकर फैसला लिया और इसकी पद्धति में बदलाव किया। एक रुपये वाली फसल बीमा योजना बंद कर दी गई है और इस संबंध में सफाई देते हुए कोकाटे ने फिर से एक विवादास्पद बयान दिया है। कोकाटे ने कहा है कि इससे पहले जब विवाद हुआ था, तब मैंने किसानों को भिखारी नहीं कहा था, बल्कि मैंने कहा था कि किसानों से एक रुपया लेने वाली सरकार भिखारी है। इसके बाद एक बार फिर कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है। मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी नाराजगी भी जताई।

कृषि में निवेश का सरकार का फैसला

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि हालाँकि कुछ वर्षों तक एक रुपये वाली फसल बीमा योजना से किसानों को लाभ हुआ है, लेकिन यह देखा गया है कि कंपनियाँ इससे ज़्यादा लाभ उठा रही हैं। इसलिए पद्धति में बदलाव किया गया है। हालाँकि, साथ ही यह भी तय किया गया है कि किसानों की मदद के लिए हर साल कृषि क्षेत्र में पाँच हज़ार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत भी इसी साल से होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वे कृषि क्षेत्र में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश बढ़ा रहे हैं।