logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"राहुल गांधी आपने आरक्षण समाप्त करने की बात की, हमने हरियाणा में...", शहर में लगे पोस्टर बने चर्चा का विषय


नागपुर: हरियाणा विधानसभा चुनाव के आए परिणामों ने सभी को चौंका रखा है। कांग्रेस हो, भाजपा हो या राजनीतिक विश्लेषक सभी परिणाम देखकर अचंभे हैं कि, आख़िर ये हो क्या गया है? लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा जहां निराश थी, वहीं इस जीत ने उसे उत्साह से भर दिया है। वहीं जो कांग्रेस हवा बदलने की बात कर रही थी वह अब मौन धारण कर बैठ गई है। इसी बीच शहर में लगे एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में आरक्षण को लेकर राहुल गांधी के बयान पर हमला बोला है। 

शहर के कई हिस्सों में यह पोस्टर लगे दिखाई दे रहे हैं। वहीं आरक्षण, हरियाणा और राहुल गांधी को लेकर जो बात लिखी है उसकी चर्चा जोरषोर से हो रही है। सबसे महत्वपूर्ण यह पोस्टर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विधानसभा क्षेत्र में लगे हुए हैं। जिसके कारण पोस्टर को लेकर ज्यादा बात हो रही है। पोस्टर में राहुल गांधी पर हमला बोला गया है।

पोस्टर लगाने वाले ने लिखा कि, "राहुल गांधी आपने हमारे आरक्षण को समाप्त करने की बात कही। हरियाणा में हमने आपकी औकात दिखा दी।" शहर में लगे यह पोस्टर न केवल नागपुर बल्की सोशल मीडिया तक पर वायरल हो गया है। लोग तरह तरह की बातें पोस्टर को लेकर कर रहे हैं।


भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। मालवीय ने एक्स पर लिखा, "राहुल गांधी के “हम आरक्षण हटा देंगे” वाले बयान के बाद एससी, एसटी और ओबीसी समाज में आक्रोश है। हरियाणा के बाद इसकी चिंगारी अब महाराष्ट्र में भी दिख रही है। धीरे धीरे पूरे देश में आरक्षण विरोधी कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।"